Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नेत्र परीक्षण शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बांटे निःशुल्क चश्मे

नेत्र परीक्षण शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बांटे निःशुल्क चश्मे
स्वास्थ्य
06-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत मंगलवार को जिला चिकित्सालय, छिंदवाड़ा में नेत्र रोग परीक्षण एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सहभागिता कर नेत्र रोगियों से मुलाकात की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

शिविर में नेत्र रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 5 अक्टूबर को मोतियाबिंद ऑपरेशन के उपरांत आज हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। चश्मे प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने इस सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम है। सेवा मेरा योगदान अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों में सहभागी बन रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, डॉ. गोपाल यदुवंशी, मनोज चौरे सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं जिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Share News On