शास्त्री अरविंद जैन शिक्षक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
छिंदवाड़ा
06-Oct-26
अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा अपडेट)

आजाद वार्ड निवासी स्वर्गीय शास्त्री अरविंद कुमार जैन शिक्षक की श्रद्धांजलि सभा जैन पत्रकार परिवार द्वारा उनके निज निवास पर आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में जैन समाज व बाहर से पधारे अतिथि एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।
सभा को छिंदवाड़ा तारण-तरण जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप स्नेही, पंडित रूपेश कुमार गुरैया, पंडित विजय कुमार, अमरवाड़ा बंधु सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंघई, सेठ कैलाश जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नवीन जैन, देवेंद्र जैन, मनीष तारण, पंडित संतोष जी भाई जी (जबलपुर), चौधरी दिलीप दादा (गोटेगांव), सोमिल जैन (इंदौर), राजेश जैन (विदिशा), विनय पाट्या (सिवनी), प्रकृष्ट तुक्कड़ (भोपाल), सुभाष जी (सिंगोड़ी), दिलीप, मनोज (चौरई), मनीष तारण, चंदा जैन (परासिया), शास्त्री नवीन जैन, स्वप्नेश जैन, राजा जैन (कुंडा) आदि ने संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने स्व. अरविंद जैन शिक्षक की धर्मपरायणता, शिक्षक कार्य, उनकी मिलनसारिता और समाजसेवा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन अमरवाड़ा तारण-तरण दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अमित कुमार जैन द्वारा किया गया। इस मौके पर महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।