वन्यप्राणि संरक्षण पर कोटलबर्री में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
छिंदवाड़ा
06-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

मानव जीवन में वन्यजीवों के महत्व को समझाने तथा आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, कोटलबर्री में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को बताया गया कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि आमजन और विद्यार्थियों को प्रकृति व वन्यप्राणियों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।
इसी कड़ी में हायर सेकंडरी स्कूल कोटलबर्री में वन एवं वन्यजीव विषय पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता साक्षी धुर्वे, निखिल दखने, शिक्षक सी. के. खादीकर, नंदन साहू, शोभा चौरसिया, खुशी ठाकरे, सीमा वर्मा, प्रदीप सोनी और अरबाज खान का सराहनीय योगदान रहा।