Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने 7 मरीजों को दिलाई 2 लाख 75 हजार की आर्थिक मदद

सांसद बंटी विवेक साहू ने 7 मरीजों को दिलाई 2 लाख 75 हजार की आर्थिक मदद
राजनीति
06-Oct-26
मरीजों का नागपुर, भोपाल और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में होगा बेहतर इलाज

छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने हार्ट, कैंसर, पीलिया, लकुवा सहित अन्य बिमारियों से पीड़ित 7 जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए 2 लाख 75 हजार की आर्थिक मदद दिलाई है। सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर सातों मरीजों को अपनी स्वेच्छानुदान मद से 2 लाख 75 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी है। यह आर्थिक सहायता राषि मिलने पर सातों जरूरतमंद मरीजों का नागपुर, भोपाल और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा।      

सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से मोहखेड़ के ग्राम खुनाझिर खुर्द निवासी बेबी ऑफ निशा नंदवंशी को 35 हजार, चंदनगांव निवासी बेबी ऑफ मंजू सिंह को 50 हजार, छिन्दवाड़ा निवासी कुमारी शिखा पिता राजेश रावत को 30 हजार की राशि स्वीकृत की है, इन तीनों मरीजों का इलाज छिंदवाड़ा के अस्पतालों में होगा। छिन्दवाड़ा निवासी बेबी ऑफ जामवती धुर्वे को 50 हजार, अजनिया निवासी संदीप पिता महेश पटेल को 40 हजार, सौंसर के ग्राम रंगारी निवासी क्रियांश पिता कृष्णा कडू को 20 हजार एवं छिन्दवाड़ा निवासी बेबी ऑफ जामवती धुर्वे को 50 हजार की राशि स्वीकृत की है, इन तीनों मरीजों का इलाज नागपुर के अस्पतालों में होगा। वहीं रोहना कलां निवासी राधेश्याम पिता सुकराम साहू को 50 हजार की राशि स्वीकृत की है इनका इलाज भोपाल के अस्पताल में होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुये बीमारी के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राषि दिलाने का निवेदन किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने तत्काल ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीजों को आर्थिक सहायता राषि दिलाने का निवेदन किया था। सांसद के प्रयास से सहायता राषि मिलने पर गंभीर बीमारियांे से पीड़ित मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
Share News On