Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

माली समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभला पदभार

माली समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभला पदभार
छिंदवाड़ा
20-Jul-25
छिन्दवाड़ा 

माली समाज को संगठित करने की पहल रंग ला रही है। अपै्रल माह में समाज की नई टीम गठित की गई जिसकी प्रथम बैठक रविवार 20 मई को बरारीपुरा के माली समाज भवन में आयोजित की गई जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार दिया गया । इस अवसर पर सभी सदस्यों ने समाज को और आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। समाज के प्रचार मंत्री  मनीष सातपुते और चेतन घोरसे ने बताया कि जिला माली समाज विकास परिषद छिन्दवाड़ा की  बैठक 20 जुलाई रविवार को कार्यालय भवन में नई कार्यकारिणी गठन के पश्चात् संयोजक भाऊराव चरपे एवं अध्यक्ष देवानंद निकाजू की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई ।



जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा पद सहित कार्य का आवंटन किया गया। निर्वतमान अध्यक्ष भाऊराव चरपे द्वारा नये अध्यक्ष देवानंद निकाजू  को  अध्यक्ष  पद  का कार्यभार विधिवत रूप से सौंपा गया एवं समाज हित में अनेक निर्णय लिये गये ।  निर्वाचित  पदाधिकारियों में संयोजक भाऊराव चरपे, अध्यक्ष देवानंद निकाजू  महामंत्री प्रभाकर भुसानकर, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर चरपे, विजय घोरसे कार्यकारी अध्यक्ष, हरिभाऊ वाड़बुदे वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सत्येन्द्र सेमेकर उपाध्यक्ष, मुन्ना चरपे उपाध्यक्ष ,एस.आर.आलोनकर सचिव, महेन्द्र सातपुते संगठन मंत्री, तुलसीराम चोरकर ,युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री तथा सदस्य प्रभाकर अलोनकर ,पंढरी बनाईत, जागेश्वर घोरसे  सुरेश घोरसे तथा सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Share News On