Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारतीय मजूदर संघ 23 जुलाई को मनाएगा स्थापना दिवस

भारतीय मजूदर संघ 23 जुलाई को मनाएगा स्थापना दिवस
छिंदवाड़ा
20-Jul-25
छिन्दवाड़ा

भारतीय मजदूर संघ जिला समिति के पदाधिकारी तथा सम्बद्ध यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री की एक संयुक्त बैठक का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस व्ही.आई.पी.रोड़ छिन्दवाड़ा की गयी । इस बैठक में 23 जुलाई  को भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गयी साथ ही केन्द्रीय कार्यसमिति के द्वारा 70 वर्ष के पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन के संबंध में जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। 


बैठक में जानकारी दी गई कि नगर में 23 जुलाई, बुधवार को दीनदयाल भवन रैंक पाइंट के सामने जनता कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रातः 9 बजे से 10 बजे के बीच में अपने यूनियन कार्यालय में 70 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करें। नगर के कार्यक्रम राजेश मंसूरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में अलग -अलग जिम्मेदारियॉं देकर व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।आज की बैठक में राकेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ ,डॉ. महेन्द्र मौर्य अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ ,श्री रमेश शर्मा सचिव राज्य कर्मचारी संघ ,श्री अशोक बघेल ,उत्तम सनप हिन्दुस्तान लीवर, अजय पाल जिला अध्यक्ष ,रूपेश विश्वकर्मा जिला मंत्री सहायक सचिव संघ छिन्दवाड़ा , दीपक साहनी उपाध्यक्ष चालक परिचालक संघ ,रामकुमार मालवी महामंत्री ,सुनील कुमार विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष जिला औषधि विक्रय कर्मचारी संघ छिन्दवाड़ा बैठक का संचालन जिला मंत्री अर्जुन भारती द्वारा किया गया । भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं से 23 जुलाई 2025 को स्थापना दिवस हर्षोउल्लास से मनाने का अनुरोध किया हैं।
Share News On