Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब ने रोटरी अंकुर प्रोजेक्ट के तहत किया बृहद पौधारोपण

रोटरी क्लब ने रोटरी अंकुर प्रोजेक्ट के तहत किया बृहद पौधारोपण
छिंदवाड़ा
20-Jul-25
रोटरी क्लब ने लगाए 101 फलदार, छायादार पौधे

रोटरी क्लब की अनूठी पहल सभी रोटरी मेंबर्स का मेडिसनल प्लांट देकर किया सम्मान

छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित बृहद पौधारोपण कार्यक्रम रविवार को नागपुर रोड स्थित  जीवत मोटर्स  के पास परिसर में अंकुर प्रोजेक्ट के अंतर्गत रोटेरियन साथियों ने 101 फलदार ,छायादार एवम औषधि पौधो लगाए।पौधारोपण कार्यक्रम में सभी रोटेरियन साथियों का स्वागत रोटरी टीम 2025-26 ने सभी को आते से ही पौधा भेट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया।


पौधरोपण कार्यक्रम में  रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे.विनोद तिवारी ,सचिव रोटे.निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे.रूपल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटे .अरविंद अग्रवाल प्रोजेक्ट डायरेक्टर नंदकिशोर डोडानी,रीजनल कोडिनेटर रोटे.अर्पित नेमा ,असिस्टेंट गवर्नर श्रीमती नीलम डोडानी ,रोटे.संदीप चंदेल,रोटे पंकज अग्रवाल ,रोटे.मनोज अग्रवाल, रोटे.प्रशांत सोनी,रोटे दिलीप पाटनी,रोटे. दीपक खंडेलवाल,रोटे अभय दुग्गड,रोटे.हरीश बत्रा,रोटे,राजेश पोपली,रोटे.अमित माहेश्वरी, रोटे दीपक साहू,रोटे.दीपक बोहरा.रोटे रितेश जैन,रोटे अंशुल गोयल,रोटे. निलेश लाट,रोटे अमित मक्कड़,रोटे,मनीष घई ,रोटे हरीश गुगलानी सहित  अन्य रोटरी मेंबर्स ,जैव विविधता बोर्ड से डाक्टर काशीनाथ जी,समाजसेवी अनिल तनेजा,दिलीप क्षत्रिय,संजय लालवानी,स्वापनील गोखलानी,महेश सेवलानी,दुर्गेश कुमार सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

पौधारोपण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने कहा की एक पेड़ मां के नाम से  वर्ष भर रोटरी परिवार पौधा रोपण करते रहेगा।इसी श्रंखला के अंतर्गत रोटरी अंकुर प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज बृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया जिसमे इतनी बड़ी संख्या में रोटरी के इस वर्ष थीम यूनिटी फॉर गुड के अंतर्गत एकजुट होकर सेवा भावी कार्य सतत वर्ष भर रोटरी क्लब करते रहेगा और अपनी उड़ान भरते रहेगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आज रोटरी क्लब का बृहद पौधारोपण एक अनुकरणीय कदम है।रोटरी का बृहद पौधारोपण कार्यक्रम के बाद जैव विविधता बोर्ड से डाक्टर काशीनाथ ने सभी को पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी पौधे के औषधि गणों की जानकारी प्रदान की । क्लब सचिव रोटे निलेश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।पौधारोपण कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नंदकिशोर डोडानी ने कहा की हमारे परिवार का सौभाग्य है की आप सभी रोटेरियन साथियों ने इस परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण  संरक्षण में अपना योगदान दिया और आप सभी का आत्मीय स्वागत करने का सुअवसर मिला।कार्यक्रम बाद सभी ने स्वदेशी व्यंजन में  भुट्टा,फल्ली  सहित अन्य स्वदेशी जूस का आनंद भी उठाया।
Share News On