कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठों में हुई नवनियुक्तियां
छिंदवाड़ा
28-Apr-26
छिन्दवाड़ा
जिला कांग्रेस के विभिन्न विभाग एवं प्रकोष्ठों में नवनियुक्तियां की गई है। प्रकोष्ठों में प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्तियां हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के अनुसार अर्पित नायक को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ में अध्यक्ष अजय मेहता, कांग्रेस धर्म त्योहार उत्सव व मंदिर प्रकोष्ठ में जिलाध्यक्ष समन द्विवेदी, प्रदेश महासचिव गिरीश साहू, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव हेमंत चांद, जिला अध्यक्ष रमेश पाटिल, कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में अध्यक्ष ऋषि वैष्णव, कार्य. अध्यक्ष शब्बीर बक्श बब्बू, कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव रहमतुल्ला वेग व अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, कांग्रेस डॉक्टर एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव भगवानदास भारती व अध्यक्ष महेश धुर्वे, कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष सेजनाथ सूर्यवंशी, कांग्रेस विमुक्त घुमंतु अर्द्ध घुमंतु प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह राठौर, अध्यक्ष हमल सिंह राठौर, कांग्रेस स्वर्णकला समाज प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव रामेश्वर सोनी व अध्यक्ष दिनेश सोनी, कांग्रेस उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव केशव साहू व अध्यक्ष कपिल मिश्रा, विजय बाघमारे अध्यक्ष कांग्रेस खादीग्रामोघोग प्रकोष्ठ, टी मनोहर नायडू पूर्व अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ, राजीव बिन्द्रा अध्यक्ष कांग्रेस तकनीकी प्रकोष्ठ, अतीक खान अध्यक्ष कांग्रेस फुटकर, लघु व्यवसायिक स्ट्रीटवेंटर प्रकोष्ठ, अशोक गढ़ेवाल अध्यक्ष कांग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ, अबरार बेग अध्यक्ष कांग्रेस मैकेनिकल एवं ड्राइवर एकता प्रकोष्ठ, सुनील सिंह भारद्वाज अध्यक्ष कांग्रेस व्यवसायिक कोचिंग प्रकोष्ठ, राहुल मालवीय अध्यक्ष कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन विभाग, रमनसिंह भारद्वाज अध्यक्ष कांग्रेस असंगठित कामगार एवं श्रमिक विभाग मनोनीत किए गए हैं।