Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एकता, अनुशासन और देश की रक्षा सीखेंगे एनसीसी कैडेट्स

एकता, अनुशासन और देश की रक्षा सीखेंगे एनसीसी कैडेट्स
छिंदवाड़ा
03-May-26
छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा के 600 कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर हुआ प्रारंभ

छिंदवाड़ा

24 एमपी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल अमनप्रीत सिंह  के नेतृत्व में  सिवनी, छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिलों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का विधिवत आयोजन 02 मई को किया गया। ज्ञात हो कि 11 मई 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में उद्घाटन सत्र के अवसर पर 24 बटालियन के कमान अधिकारी एवं कैंप कमान्डेंट लेफ्टीनेंट कर्नल अमनप्रीत सिंह द्वारा अपने ओपनिंग एड्रेस में अगले 10 दिनों तक होने वाली विभिन्न प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारियां दी गई। साथ ही एनसीसी कैडेट्स को साइबर सिक्योरिटी, डिजास्टर मैनेजमेंट, सोशल सर्विस एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट, हथियारों का प्रशिक्षण, ऑब्सटीकल ट्रेनिंग की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को व्यक्तिव विकास में एनसीसी के महत्व के संबंध में बुनियादी जानकारियां प्रदान की गई। कर्नल अमनप्रीत सिंह ने केडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कैडेट को देश का श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए एकता और अनुशासन सहित व्यक्तिव विकास, राष्ट्रहित में किए जाने वाले कर्तव्य बोध, देश भक्ति के गुणों का अपने अंदर विकास करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता के विकास को लेकर विभिन्न पहलुओं का पर अपने विचार रखें। दस दिवसीय इस महत्वपूर्ण संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 24 एम पी बटालियन के एडम अधिकारी सहित 15 से ज्यादा पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ, जूनियर एवं सीनियर डिविजन के कैडेट्स और एनसीसी अधिकारी हिस्सा ले रहे है। 11 मई तक प्रशिक्षण में मुख्य रूप से फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग, फायरिंग, ड्रिल, हेल्थ एंड हाईजीन, प्राथमिक उपचार जैसे विषयों के साथ का सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान दिया जाएगा।

बरगी बांध में क्रूज के डूबने से हुई जनहानि जैसी दुर्घटनाओं से निपटने ओर बचाओ के उद्देश्य से आज एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर गणेश कुमार धुर्वे एवं उनकी आपदा प्रबंधन टीम द्वारा डेमोंसट्रेशन के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स को दुर्घटनाओं और आपदा के  दौरान बचाव और सामूहिक विनाश से जान और माल की रक्षा का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राहत एवं बचाओ की पूरी टीम द्वारा अपने साथ लाए विभिन्न राहत सामग्रियों एवं उपकरणों के माध्यम से सीपीआर तकनीक, डूबने से बचने के उपाय एवं उपचार का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। सभी एनसीसी कैडेट्स बड़े उत्साह और रोमांच से भरे हुए है और सैन्य जीवन शैली को करीब से अनुभव करते नजर आ रहे हैं।
Share News On