जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिक्षक पंकज विश्वकर्मा को कलेक्टर ने सराहा
छिंदवाड़ा
03-May-26
एक ही दिन में मकान सूचीकरण हेतु मकान नंबरिंग व नजरी नक्शा का कार्य किया पूर्ण
छिन्दवाडा
जिले के ग्रामीण चार्ज चाँद के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला मोघर के प्राथमिक शिक्षक पंकज विश्वकर्मा ने जनगणना के अंतर्गत एचएलबी क्रमांक-0018 मोघर में मकान सूचीकरण कार्य के मकान नम्बरिंग एवं नजरी नक्शा कार्य को पूर्ण निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
श्री विश्वकर्मा की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध तरीके से कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। चार्ज अधिकारी तहसील चाँद द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गई तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह सफलता चार्ज तहसीलदार श्री अग्रवाल के मार्गदर्शन में संभव हुई। अब वह सर्वे कार्य 04 मई से प्रारंभ होगा, जिसे वह पूर्ण तन्मयता से पूर्ण करेंगे।
कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने शिक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा मोघर में मकान सूचीकरण के नम्बरिंग व नजरी नक्शा कार्य को पूर्ण निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं।