Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

63 प्रतिशत से अधिक लोगों ने माना राहुल मालवीय सबसे सक्रिय पार्षद

63 प्रतिशत से अधिक लोगों ने माना राहुल मालवीय सबसे सक्रिय पार्षद
छिंदवाड़ा
03-May-26
31 प्रतिशत मतों के साथ हंसा अंबर दाढ़े दूसरे स्थान पर

छिंदवाड़ा

विश्वसनीय खबरों के साथ ‘‘छिंदवाड़ा अपडेट’’ जिले का नंबर वन डिजीटल न्यूज प्लेटफार्म बनने की ओर अग्रसर है। ‘‘छिंदवाड़ा अपडेट’’ जिले में हो रहे सामाजिक, प्रशासनिक, आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने पाठकों तक पहुंचा रहा है। बहुत ही अल्प समय में ‘‘छिंदवाड़ा अपडेट’’ ने पाठकों के दिलों में जो दस्तक दी है जिसकी गूंज ‘‘जनमत’’ के माध्यम से सुनाई दे रही है। विभिन्न विषयों को लेकर अब तक 10 जनमत हो चुके हैं जिसमें पाठकों ने निर्भिकता के साथ अपनी राय रखी है जिसका विवरण पूरी ईमादारी के साथ हमने पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। पिछले बार ‘‘जनमत’’ में रखे गए विषय को पाठकों का अच्छा खासा प्रतिसाद मिला है। 

जनता ने माना राहुल मालवीय सबसे सक्रिय पार्षद

इस बार जनमत में पाठकों के बीच विषय रखा था नगर निगम में सबसे सक्रिय पार्षद कौन है ? जिसमें हमने चार पार्षदों के नाम दिए थे जिसमें दो पार्षद भाजपा से वार्ड क्रं. 42 के संदीप सिंह चौहान और वार्ड नं. 36 के दिवाकर सदारंग और दो पार्षद कांग्रेस से जिसमें निगम में नेता प्रतिपक्ष वार्ड नं. 32 की पार्षद हंसा अंबर दाढ़े व वार्ड नं. 29 के राहुल मालवीय शामिल थे। 63 प्रतिशत से अधिक लोगों ने राहुल मालवीय को सबसे सक्रिय पार्षद के रूप में चुना तो वहीं नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष हंसा अंबर दाढ़े 31 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही। भाजपा पार्षद संदीप सिंह चौहान तीसरे स्थान पर रहे।

गरीबों की मदद और चेहरे पर मुस्कान ने दिलाई लोकप्रियता

जनमत के दौरान छिंदवाड़ा अपडेट की टीम को बहुत ही चौंकाने वाले दृश्य भी देखने को मिले जब लोगों ने कुछ वाट्स गु्रपों पर राहुल मालवीय को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। कुछ ने लिखा कि वे गरीबों की मदद में हमेशा आगे रहते हैं और हमेशा मुस्कुराते हुए लोगों की सेवा करते हैं। नगर निगम की बैठकों में वे जनता के मुद्दे बड़ी ही बेबाकी से उठाते हैं साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनता के मुद्दों पर अनसुनी करने  पर आंदोलन करने से भी नहीं झिझकते। यही वे कारण है जिनसे राहुल मालवीय इस समय आम जनता के बीच सक्रिय और काफी लोकप्रिय  पार्षद  बने।

छिंदवाड़ा अपडेट ‘‘जनमत’’ के माध्यम से उन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा जिनका जिले की जनता से सरोकार है। आम नागरिकों की आवाज ‘‘जनमत’’ के माध्यम से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का हमारा प्रयास लगातार आगे भी जारी रहेगा।

जुड़े रहिए ‘‘जनमत’’ के साथ और पढ़ते रहित ‘‘छिंदवाड़ा अपडेट’’......
Share News On