Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नकुलनाथ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

नकुलनाथ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
राजनीति
18-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद नकुलनाथ ने युवक कांग्रेस व कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। दमुआ शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बंदेवार व दमुआ एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सुमित धुर्वे को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गुरुचरण खरे, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी, दमुआ पर्यवेक्षक इंद्रपाल पटेल, दमुआ से सुभाष गुलबाके, छोटू पाठक, विनोद निरापुरे, राजेंद्र उइके, राजेश नागले, सोनू डेहरिया, चीनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share News On