Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुजराती समाज गरबा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव

गुजराती समाज गरबा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव
धर्म
18-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

गुजराती समाज भवन में आयोजित गरबा महोत्सव भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मां की पूजा अर्चना पश्चात अपने उद्बोधन में कहा गुजरात का गरबा आज पूरे विश्व में अपनी चमक फैला रहा है, यदि हम छिंदवाड़ा की ही बात कर लें तो 6 स्थान पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है, इसी से यह पता चलता है की गरबे के प्रति लोगों में कितना आकर्षण है। जिला अध्यक्ष के साथ दीपक मिगलानी एवं विजय पांडे वह अन्य अतिथिगण भी उपस्थित हुए। गुजराती समाज के अध्यक्ष अश्वनी भट्ट एवं युवा मंडल के सदस्य भाविन शाह, पारस शाह, सुयश भट्ट, फाल्गुन शाह, रक्षत सूचक, अंश सूचक आदि द्वारा अतिथियों का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में मां अंबे की छवि प्रदान की गई। 

महिला मंडल की विशेष प्रस्तुति में उमिया मां के सानिध्य में अत्यंत ही मोहक प्रस्तुति दी गई जिसने समस्त दर्शकों का मन मोह लिया। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निर्मलाबेन पटेल के नेतृत्व में यह प्रस्तुति दी गई जिसमें लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया और साक्षात उमिया माता का स्वरूप धारण कर रास गरबा किया गया। पैरंट चाइल्ड (पिता) एवं पैरंट चाइल्ड (माता) प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती हिनाबेन बाटविया एवं श्रीमती प्रीतिबेन सूचक द्वारा जजों को सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेट किया गया प्रतियोगिता मेंपैरंट चाइल्ड गरबा (माता) प्रथम स्थान पर संचिता/ह्रदान शाह द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से श्रीमती निधि/काव्या शाह एवं श्रीमती जिया/आशी परमार तथा तृतीय स्थान पर श्रीमती स्वाति/हिताक्षी देसाई रही वही पैरंट चाइल्ड गरबा (पिता) प्रथम स्थान कपिल/रेयांश परमार, द्वितीय स्थान नूतन/विभीका राठौड़ एवं तृतीय स्थान भाविक/जैनम शाह ने प्राप्त किया।
Share News On