निकाली गई षष्टी माता मंदिर से बंजारी माई तलवार यात्रा
धर्म
18-Oct-26
श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ निकाली गई भव्य तलवार यात्रा

छिंदवाड़ा अपडेट
महाबली ग्रुप की ओर से षष्टी माता मंदिर से बंजारी माई मंदिर तक तलवार यात्रा का आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया गया। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। सांसद बंटी विवेक साहू ने पूजा अर्चना कर रैली का विधिवत प्रारंभ किया। इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना, समाज में आस्था और एकता की भावना को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना था। लगातार दो वर्षों से आयोजित हो रही यह तलवार यात्रा क्षेत्र में श्रद्धा और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बन रही है। इस दौरान महाबली ग्रुप के श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
इस अवसर पर भाजपा के नेता बिट्टू मंडरहा, रवि मालवी, नवीन बारस्कर, पप्पू वर्मा, प्रथम ठाकुर, आयुष मालवी, सोनू कहार, सुंदर डेहरिया, अन्ना भाई, गणेश पाल, दादा मालवी, देवा बंसल, धर्मेंद्र मालवी, बिट्टू भाऊ, सौरभ ठाकुर, शिवम बड़के, अक्षय ठाकुर, संजू केलकर, संदीप पटेल, संकेत पांडे, मलखान राजपूत, सोमेंद्र ठाकुर, रोहित पटेल, नितेश साहू, अंकित तिवारी, सत्यम बंदेवार, विनय सल्लाम, मोहित चौधरी, समीर उइके, धर्मेंद्र अहिरवार, अमन मंडराह, रोशन काले, राकेश विश्वकर्मा, पीयूष गोहर, अन्नू गोहर, कन्हैया नीरज काजू, मोनू, नीलू, संकेत, प्रफुल्ल, अर्जुन साहू, नरेन्द यश,राहुल सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजुद थे।