जिला जल उपभोक्ता समिति की बैठक लेंगे सांसद बंटी साहू
राजनीति
18-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू आज 19 अक्टूबर को जहा कलेक्ट्रेड कार्यालय छिन्दवाड़ा में जिला जल उपभोक्ता समिति की बैठक लेंगे वहीं मोहखेड़ के ग्राम लहगडुआ में आयोजित 33वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू आज दोपहर 12 बजे सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में मोहखेड़ के ग्राम लहगडुआ में आयोजित 33वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेड कार्यालय छिन्दवाड़ा में जिला जल उपभोक्ता समिति की बैठक लेंगे वहीं शाम 5 बजे सिंगोड़ी में आयोजित विशाल ईनामी दंगल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।