Home News Helpline Classified Jobs About Contact

म.प्र.राष्ट्रभाषा प्रचार समिति जिला इकाई ने मनाया वार्षिकोत्सव

म.प्र.राष्ट्रभाषा प्रचार समिति जिला इकाई ने मनाया वार्षिकोत्सव
शिक्षा
18-Oct-26
विभिन्न प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिताओं को विजेताओं को दिए पुरस्कार

छिंदवाड़ा अपडेट

म. प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की जिला इकाई का वार्षिकोत्सव और प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगितायें गत दिनों शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में संपन्न हुईं। कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष/संयोजक गोवर्धन यादव ने समिति के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में  प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता के अंतर्गत काव्यपाठ प्रतियोगिता में कु.समृद्धि को प्रथम, कु.अक्षरा शर्मा को द्वितीय और  कु.प्रिया शर्मा को तृतीय, वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में उज्जवल चौरसिया को प्रथम,कु.प्रज्जवल राऊत को द्वितीय और  कु.वैष्णवी को तृतीय एवं विपक्ष में कु.दिव्यानी राठौर को प्रथम, कु.स्वर्णा तिवारी को द्वितीय और  कु.वर्षा साहू को तृतीय, चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता में कु.राशि नरवाहे को प्रथम,कु.अर्पिता श्रीवास को द्वितीय और लकी उइके को तृतीय तथा एकल लोकगीत प्रतियोगिता में कु.सव्या सिंह को प्रथम,कु.नारायणी पाठक को द्वितीय और कु.श्रुति पाठक को तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। समिति के कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा ने सभागार में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश नयन ने कार्यक्रम कासंचालन किया।
Share News On