Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नाबार्ड सीजीएम ने 5 समूहों को बांटे 39 लाख के लोन चेक

नाबार्ड सीजीएम ने 5 समूहों को बांटे 39 लाख के लोन चेक
छिंदवाड़ा
09-Sep-25
हितग्राहियों से चर्चा कर लिया फीडबैक

छिंदवाड़ा

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी सरस्वती एवं उप महा प्रबंधक सलिल झोकरकर ने छिंदवाडा विकास खंड के रंगीनखापा मारई जल ग्रहण विकास समिति के पदाधिकारियों एवं हितग्राहियों से संचालित परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों के बारे मे विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान 5 स्व सहायता समूहों को मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र से आजीविका गतिविधियों हेतु 39,00,000 रुपये के लोन के चेक वितरित किये गए एवं रिवाल्विंग फंड एक्विटी के तीन हितग्राहियों को चेक वितरित किये गए

जिले की डीडीएम श्वेता सिंह  ने बताया की सृजन प्रोमोटेड रंगीनखापा मारई जल ग्रहण विकास समिति द्वारा नाबार्ड प्रायोजित वाटरशेड के कार्यक्रम तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आजीविका गतिविधि, कृषि से संबंधित गतिविधियां एवं उद्यानिकी, पशुपालन, क्षमता वर्धन, कंवर्जेंस की गतिविधि के बारे में हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। 

सृजन संस्था छिंदवाडा के टीम लीडर संदीप भूजेल ने बताया की इसके अंतर्गत खेत तालाब, मेड बंधान, कृषि वानिकी पौधरोपण, सिंचाई यंत्र, लिफ्ट इरिगेशन, फसल एवं जैविक सब्जियां, मल्टी लेयर फार्मिंग, केचुआ खाद, फ्लोरीकल्चर, गाय बकरी मुर्गी पालन मे उनके आवास आहार उपचार एवं नस्ल सुधार तथा पौध नर्सरी, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्मर फील्ड स्कूल के बारे मे हितग्राहियों एवं संस्था कर्मचारियों से उपलब्धियों के बारे मे जाना।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक के सीईओ सह महाप्रबंधकर ए के जैन ने योजनाओ की जानकारी दिये एवं म. पृ.ग्रा. बैंक गाँधी गंज के शाखा प्रबंधक प्रशांत देशमुख तथा अग्रणी किसान एवं संस्था कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share News On