Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बैठक लेंगे सांसद विवेक बंटी साहू

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बैठक लेंगे सांसद विवेक बंटी साहू
छिंदवाड़ा
09-Sep-25
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू आज 10 सितम्बर को छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सांसद श्री साहू बुधवार को सुबह 11 बजे आगामी दिनों में दोनों जिलों में आयोजित होने वाले 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को लेकर मेडिकल कॉलेज छिन्दवाड़ा के आडिटोरियम में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे।  
           सांसद श्री साहू दोपहर 1 बजे मोहखेड़ के ग्राम सारोठ में स्थित स्वर्ण वाटिका में राजा भोज फार्मर्स प्रोडयूसर कम्पनी लिमिटेड सारोठ की वार्षिक आमसभा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे पाण्ढुर्णा में जनपद पंचायत के पास आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे वहीं पाण्ढुर्णा में ही शाम 5 बजे लक्ष्मी स्मृति भवन में आयोजित व्यापारी सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गंभीर मरीज को दी 40 हजार की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता के अंतर्गत छिन्दवाड़ा जिले के एक जरूरतमंद मरीज को 40 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों छोटी बाजार छिन्दवाड़ा निवासी पवन पिता दुलीचंद जैन ने सांसद बंटी विवेक साहु से मुलाकात कर बीमारी हेतु आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई थी। सांसद श्री साहु ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता के तहत राशि स्वीकृत करने के लिए पत्र प्रेषित करते हुए राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल से त्वरित कार्यवाही करते हुए छोटी बाजार छिन्दवाड़ा निवासी पवन पिता दुलीचंद जैन 40 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृत होने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहु का आभार व्यक्त किया है।
Share News On