Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हिंदूस्तान लीवर प्रबंधन की फूट डालो शासन करो नीति

हिंदूस्तान लीवर प्रबंधन की फूट डालो शासन करो नीति
छिंदवाड़ा
09-Sep-25
बीएमएस कर्मचारी संगठन के बने दो गुट

छिंदवाड़ा

लहगडुआ में चल रही औद्योगिक इकाई हिंदूस्तान लीवर प्रबंधन फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी संगठन में फूट डालो राज करो की नीति अपना रहा है जिससे कर्मचारी हितो का नुकसान हो रहा है। यह बात उस समय उजागर हुई जब संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा प्रवास पर आए और बैठक में कंपनी की कारगुजारियों पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कमलेश पटेल का एक दिवसीय छिन्दवाड़ा प्रवास हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में जिला समिति के पदाधिकारी एवं भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध हिन्दुस्तान लीवर एम्पाईज यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिले में भारतीय मजदूर संघ की गतिविधियों एवं कार्यकलापों पर विचार मंथन किया गया। 


सेल्फ रिलीविंग और बस किराए में वृद्धि पर चिंता

इसी बैठक के दौरान यूनी लीवर छिन्दवाड़ा ईकाई में फरवरी 2025 में सम्पन्न हुये वेतन समझौते पर गहन चर्चा हुई। चर्चा में सम्पन्न हुये वेतन समझौते के कई बिन्दुओं पर पदाधिकारियों के द्वारा तीव्र असंतोष व्यक्त किया गया। अनुबंध में सेल्फ रिलीविंग की  जो पद्धति लागू की गयी है वह श्रमिक विरोधी है क्योंकि सेल्फ रिलीविंग का जो फैसला लिया गया है वह श्रमिक हित में नहीं हैं। जिसके कारण  इंसेटिव कम हो रहा है, श्रमिकों पर कार्य का दबाव बढ़ गया है जिसके फलस्वरूप कार्यदक्षता, कार्यक्षमता प्रभावित हुई है जिससे उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। परिवहन सुविधा हेतु बस के किराया को बढ़ाने का जो निर्णय लिया इससे भी श्रमिकों का नुकसान हुआ है। वेतन समझौता चर्चा के दौरान किराया वृद्धि हेतु चर्चा ना करते हुये जो किराया लगभग रू. 350 से 400 हो सकता उसे मैनेजमेंट ने 600 रूपये करने का जो फैसला लिया जिससे श्रमिकों पर आर्थिक दबाव बढ़ा। वेतन समझौता में चर्चा हेतु यूनियन की जो समिति बनाई गयी थी उसकी अध्यक्ष के द्वारा उपेक्षा करते हुये प्रबंधन एवं प्रतिस्पर्धी यूनियन के श्रमिक विरोधी प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया । 

प्रबंधन ने संगठन में डाली फूट

वर्तमान संपादित अनुबंध में मेडीकल बेनीफिट स्कीम को बंद करने से वर्करों का नुकसान हुआ । इसी बैठक में हिन्दुस्तान एम्पाईज यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा अध्यक्ष द्वारा अपनाई गयी संगठन विरोधी गतिविधि एवं वेतन समझौते हेतु गठित सलाहकार समिति की उपेक्षा करते हुये जो कृत्य किये गये जैसे दिनांक 13/03/2025 को एक पृथक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया गयां। आयोजित बैठक में अध्यक्ष द्वारा प्रतिस्पर्धी यूनियन के वर्तमान उपाध्यक्ष को अपनी नवगठित कार्यकारिणी में महामंत्री का दायित्व दिया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारी का मनोनयन करते हुये एक नई समांतर कार्यकारिणी का गठन कर अवैधानिक कृत्य किया गया तथा पंजीयक व्यवसायिक संघ भोपाल को भ्रमित करने का प्रयास किया गया । पत्राचार में जिस लेटर हेड का उपयोग किया जा रहा है वह  भारतीय मजदूर संघ द्वारा निर्धारित मापदंड के विपरीत है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष निष्कासन की कार्यवाही की गई। जिला समिति भारतीय मजदूर संघ द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र एवं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का जो अवसर दिया गया था उसका भी लाभ नहीं लिया गया। 

आंदोलन की दी चेतावनी

कमलेश पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित ,उद्योग हित और श्रमिक हित को लेकर हमेशा से सजगता एवं सतर्कतापूर्ण ढंग से कार्य करता है। वर्तमान अनुबंध में मैनेजमेंट एवं प्रतिस्पर्धी यूनियन एवं अध्यक्ष के द्वारा जो षडयंत्र कर श्रमिक हितों को हानि पहंुचायी गयी है उसके लिये प्रबंधन के साथ चर्चाकर दूर करने का प्रयास किया जायेगा। प्रबंधन द्वारा जिस तरह म.प्र.शासन द्वारा लागू श्रमिक विधियों का उल्लंघन किया जा रहा है और बहुसंख्यक राष्ट्रवादी विचारधारा वाले श्रमिक संघ  की उपेक्षा की जा रही है वह असहनीय है अगर प्रबंधन के रवैये में सुधार नहीं होता है तो भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में तीव्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पडे़गा। उत्तम सपान महामंत्री के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश श्रीवास्तव के साथ ही अपने अन्य सभी श्रमिक बंधुओं एवं मातृ शक्ति का बैठक में उपस्थित होकर वेतन समझौते पर वस्तुपरख एवं तथ्यात्मक जानकारी साझा करने के लिये आभार व्यक्त किया गया तथा अध्यक्ष अशोक बघेल की अनुमति से बैठक को समाप्त घोषित किया गया ।
Share News On