Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बीएमएस प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पटेल एक दिवसीय प्रवास पर आए

बीएमएस प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पटेल एक दिवसीय प्रवास पर आए
छिंदवाड़ा
09-Sep-25
छिंदवाडा

भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध स्थानीय इकाई की एक बैठक श्री धर्मेन्द्र साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में स्थानीय शाखा के पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्य शामिल हुये। बैठक में प्रदेश एवं जिले में मेडीकल रिप्रेजेटिव संघ की गतिविधियों पर चर्चा हुई। छिन्दवाड़ा, सिवनी, बालाघाट एवं पांढुर्णा जिले में संगठन के कार्य विस्तार की योजना बनाई गयी तथा निकट भविष्य में जिला सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा बनायी गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि नई समिति का गठन निर्वाचन द्वारा किया जायेगा। कमलेश पटेल के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तथा प्रदेश स्तर में मेडीकल रिप्रेजेटिव संघ की गतिविधियों से कार्यकर्ताओं का अवगत कराया गया तथा चंबल तथा ग्वालियर संभाग में संघ के सदस्यता अभियान हेतु सक्रियता की विशेष रूप से चर्चा की गयी। साथ ही स्थानीय ईकाई के कार्यकर्ताओं को जिला समिति के द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भी निरंतर संपर्क में रहने का अनुरोध किया गया। स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री  का आभार व्यक्त किया गया ।
Share News On