Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिकल सेल पीड़िता का ऑपरेशन और ईलाज निशुल्क करा रहे सांसद

सिकल सेल पीड़िता का ऑपरेशन और ईलाज निशुल्क करा रहे सांसद
छिंदवाड़ा
08-Sep-25
सांसद विवेक बंटी साहू ने पेश की मानवीयता की मिसाल

छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा 

नगरपालिका अमरवाड़ा के स्वच्छता पर्यवेक्षक वार्ड क्रमांक 4 के निवासी बसंत डागोरिया की पुत्री वैष्णवी डागोरिया सिकल सेल से गंभीर रूप से पीड़ित है, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ऑपरेशन करने में सक्षम नहीं थे । *नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी द्वारा सांसद विवेक बंटी साहू से सिकलसेल पीड़ित बालिका के उपचार का निवेदन किया गया और सांसद जी द्वारा मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए इस बालिका के ऑपरेशन और संपूर्ण इलाज की निशुल्क व्यवस्था की गई ।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी ने बताया सिकल सेल पीड़ित बालिका का कल डॉक्टर नमन गोगिया द्वारा क्लेरिस हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण व्यवस्था सांसद विवेक बंटी साहू जी के द्वारा की गई है । पीड़ित बालिका के पिता बसंत डागोरिया ने ऑपरेशन और निशुल्क इलाज की व्यवस्था किए जाने पर सांसद विवेक बंटी साहू और नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी का आभार व्यक्त किया है।
Share News On