Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सुबह सैर के साथ पौधरोपण की नई परंपरा विकसित कर रहे सांसद

सुबह सैर के साथ पौधरोपण की नई परंपरा विकसित कर रहे सांसद
राजनीति
26-Sep-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड क्रमांक 35 में किया पौधारोपण

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार की सुबह सेवा संकल्प अभियान के तहत छिंदवाड़़ा शहर के वार्ड क्रमांक 35 के बूथ क्रमांक 30 में दोपहिया वाहन से ही पहुंचकर वार्डवासियों, भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने जहां वार्डवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया वहीं वार्ड में आगामी विकास कार्यों को लेकर वार्डवासियों के साथ बैठकर चर्चा भी की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने मौके पर ही कुछ समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को फोन लगाकर उनके निराकरण का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद वार्डवासियों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू सेवा संकल्प अभियान के तहत छिन्दवाड़ा शहर में प्रतिदिन सुबह के समय दोपहिया वाहन से ही शहर का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर रहे है। वे सेवा संकल्प अभियान के तहत छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में लगातार कार्यक्रमों में शामिल होकर आमजनों को भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी कर रहे है। वे इस दौरान जहा आमजनों सहित जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील कर रहे है वही लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवा रहे है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, वार्ड संयोजक त्रिलोक राउत, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर ठाकरे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता घनश्याम पाटीलकर, बूथ अध्यक्ष शिवराम पाल, बूथ महामंत्री शिवा सोमकुंवर, बिटटू मंडराह, रवि मालवीय, अजय सोमकुंवर, दस धुर्वे, कमलेश शूरवंशी, हरिओम पाल, सुदर्शन धुर्वे, ईश्वर सूर्यवंशी, सनत्कुमार पाल, अभिमन्यु सोमकुंवर, रोहित माहोरे, बंकर, निशांत दाढ़े, नेपाल उइके, मनोज रघुवंशी, केशव सोमकुंवर, निखिल पाल, फकीरा सोमकुंवर, लखन सोमकुंवर, दादूराम पाल, देवेंद्र गावंडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
Share News On