Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अवैध कोयला परिवहन को लेकर सांसद ने कोयला मंत्री और डब्ल्यूसीएल लिखा पत्र

अवैध कोयला परिवहन को लेकर सांसद ने कोयला मंत्री और डब्ल्यूसीएल लिखा पत्र
छिंदवाड़ा
03-Jul-26
जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

छिंदवाड़ा

पालाचौरई साइडिंग से शारदा अंडरग्राउंड खदान तक माइन एक्सट्रॉनियस मटेरियल रॉक स्टोन के परिवहन काे लेकर शिकायत मिलने पर उक्त मामले काे संज्ञान में लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने जांच के लिए केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और वेस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक व खनिज अधिकारी काे पत्र लिखा है। 

सांसद बंटी विवेक साहू ने पत्र में लिखा है कि कन्हान क्षेत्र से संबंधित एक मामले में प्रथम दृष्टया कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो टेंडर प्रक्रिया, सामग्री परिवहन तथा प्रशासनिक कार्यवाही की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं। अतः जनहित एवं सार्वजनिक धन के संरक्षण की दृष्टि से इस प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सतर्कता जांच कराया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। उन्हॊंने वेस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक काे पत्र के माध्यम से बताया है कि उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार डब्लूसीएल द्वारा जारी एलओएल दिनांक 30.06.2026 के माध्यम से पालाचौरई साइडिंग से शारदा अंडरग्राउंड खदान तक माइन एक्सट्रॉनियस मटेरियल रॉक स्टोन के परिवहन का कार्य स्वीकृत किया गया है। दस्तावेज़ में उल्लेख है कि उक्त सामग्री का उपयोग कोल स्टॉक यार्ड में हार्ड ग्राउंड तैयार करने हेतु किया जाना है। किन्तु कई बिंदु गंभीर जांच की अपेक्षा रखते हैं। 

सांसद बंटी विवेक साहू ने पत्र में लिखा है कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी एवं उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के अनुसार संबंधित सामग्री का परिवहन लगभग 25.06.2026 से प्रारंभ होना बताया जा रहा है, जबकि उपलब्ध एलओएल दिनांक 30.06.2026 की है। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो 25 जून से 29 जून 2026 के मध्य परिवहन किस सक्षम प्राधिकारी की अनुमति अथवा किस वैध दस्तावेज़ के आधार पर कराया गया, इसकी जांच आवश्यक है। 

उन्हॊंने पत्र मे लिखा है कि संबंधित अधिकारियों के बयानों में स्पष्ट विरोधाभास परिलक्षित होता है। WCL के एक अधिकारी द्वारा वेस्ट मटेरियल के परिवहन हेतु TP जारी होने की बात कही गई, जबकि जिला खनिज अधिकारी द्वारा वेस्ट मटेरियल के लिए TP जारी न किए जाने की जानकारी दी गई। इस विरोधाभास की तथ्यात्मक जांच आवश्यक है। स्थानीय नागरिकों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि मौके से रॉक स्टोन/वेस्ट मटेरियल के स्थान पर कोयले जैसी सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। इस संबंध में परिवहन की गई सामग्री का वैज्ञानिक परीक्षण एवं स्वतंत्र सत्यापन कराया जाना आवश्यक है।. यह भी जांच की जाए कि संपूर्ण निविदा प्रक्रिया, LOA जारी करने की प्रक्रिया, कार्य प्रारंभ करने की तिथि तथा परिवहन से संबंधित समस्त अभिलेख WCL के प्रचलित नियमों, वित्तीय प्रावधानों एवं सतर्कता दिशा-निर्देशों के अनुरूप हैं अथवा नहीं।

सांसद बंटी विवेक साहू ने पत्र में लिखा है कि उक्त प्रकरण में स्वतंत्र सतर्कता जांच कराकर संबंधित दस्तावेज़, अनुमति पत्र, परिवहन अभिलेख,. डिस्पैच रिकॉर्ड, TP, माप पुस्तिका, लॉग बुक, CCTV फुटेज तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कराया जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, नियमों का उल्लंघन अथवा वित्तीय अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय नागरिकों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि मौके से रॉक स्टोन/वेस्ट मटेरियल के स्थान पर कोयले जैसी सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। इस संबंध में परिवहन की गई सामग्री का वैज्ञानिक परीक्षण एवं स्वतंत्र सत्यापन कराया जाना आवश्यक है। यह भी जांच की जाए कि संपूर्ण निविदा प्रक्रिया, LOA जारी करने की प्रक्रिया, कार्य प्रारंभ करने की तिथि तथा परिवहन से संबंधित समस्त अभिलेख WCL के प्रचलित नियमों, वित्तीय प्रावधानों एवं सतर्कता दिशा-निर्देशों के अनुरूप हैं अथवा नहीं।

सांसद बंटी विवेक साहू ने पत्र में लिखा है कि उक्त प्रकरण में स्वतंत्र सतर्कता जांच कराकर संबंधित दस्तावेज़, अनुमति पत्र, परिवहन अभिलेख, डिस्पैच रिकॉर्ड, TP, माप पुस्तिका, लॉग बुक, CCTV फुटेज तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कराया जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, नियमों का उल्लंघन अथवा वित्तीय अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सांसद बंटी विवेक साहू ने पत्र में लिखा है कि आवश्यक होने पर इस मामले के उपलब्ध दस्तावेज़, वीडियो एवं अन्य सामग्री जांच में सहयोग हेतु उपलब्ध कराई जा सकती है। आशा है कि जनहित एवं संस्थान की पारदर्शिता को दृष्टिगत रखते हुए इस शिकायत पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Share News On