Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

देवीतुल्य कन्याओं से लिया सांसद बंटी साहू ने आशीर्वाद

देवीतुल्य कन्याओं से लिया सांसद बंटी साहू ने आशीर्वाद
छिंदवाड़ा
03-Jul-26
3 जुलाई की शाम सिवनी जिले में प्रवेश कर गई सांसद की मैहर पदयात्रा 

बखारी पहुंचकर किया रात्रि विश्राम, 

छिन्दवाड़ा

धार्मिक भजनों और गीतों के साथ चल रही सांसद बंटी विवेक साहू की धार्मिक पदयात्रा के दौरान गांवों, कस्बों और शहरों में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। इस दौरान गांवों में देवीतुल्य कन्याओं ने सांसद बंटी विवेक साहू को अपना आशीर्वाद दिया तो सांसद ने उन्हें पानी की बॉटल उपहार स्वरूप प्रदान की। यात्रा में जगह-जगह माताओं, बहनों एवं बुजूर्गाे का पदयात्रा की सफलता को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू को भरपूर आर्शीवाद भी प्राप्त हो रहा है। 

3 जुलाई को बींझावाड़ा से की यात्रा प्रारंभ

सांसद श्री साहू ने शुक्रवार की सुबह मां शारदा की पूजा अर्चना के साथ ग्राम बींझावाड़ा से अपनी पदयात्रा की शुरूआत की। सांसद श्री साहू और पदयात्री अपनी तीसरे दिन की 30 कि.मी. की पदयात्रा को पूरा करते हुए देर शाम बखारी पहुंचे। जहां पर मां शारदा की पूजा अर्चना और भजन कीर्तन के बाद पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। चौथे दिन की पदयात्रा की शुरूआत शनिवार की सुबह ग्राम बखारी से होगी। सांसद श्री साहू अपने सैंकड़ों पदयात्रियों के साथ चौथे दिन बखारी से गणेशगंज तक की 31 कि.मी. की पदयात्रा पूरी करेंगे।

सिवनी में किया गया भव्य स्वागत

सांसद बंटी विवेेक साहू की धार्मिक पदयात्रा शुक्रवार की सुबह जैसे ही सिवनी की सीमा पर पहुंची तो सिवनी विधायक मुनमुन राय ने अपने तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सांसद बंटी विवेक साहू का शाल श्रीफल से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। वे इस दौरान सांसद श्री साहू के साथ पदयात्रा में शामिल भी हुए। सिवनी में साहू समाज के तमाम पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के भी तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद बंटी विवेक साहू सहित पदयात्रा में शामिल पदयात्रियों का भव्य स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, जिला महामंत्री अजय, जनपद पंचायत सदस्य आशु सतनामी, मंडल अध्यक्ष संजय बघेल, विधायक प्रतिनिधि संदीप साहू, शिव सनोडिया, सुरेश सनोडिया, भूषण ठाकुर, रामेश पटेल, श्याममिलन पाण्डे, आदित्य नगपुरे, अरविंद सेन, अवधेश करोसिया, अखिलेश खेड़ीकर सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

सांसद मां शारदा की पूजा अर्चना के साथ शुरू और संपन्न करते है पदयात्रा

धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवदेनशील सांसद बंटी विवेक साहू अपनी 14 दिवसीय छिंदवाड़ा से मैहर तक की 375 कि.मी. धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत प्रतिदिन प्रातः काल में पदयात्रा के साथ चल रहे रथ में विराजित मां शारदा के दरबार की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ कर रहे है। वहीं पूर्व निर्धारित स्थान में पहुंचने पर भी रात्रि के समय में भी मां शारदा की पूजा अर्चना और आरती की जा रही है। प्रातः एवं रात्रि के समय पदयात्रा में शामिल तमाम वरिष्ठजन व श्रध्दालु एवं आमजन मां शारदा के भजन कीर्तन भी कर रहे है।

वन महोत्सव के उपलक्ष्य में सांसद ने रोपित किए पंचतत्व सीड बॉल

जिले सहित प्रदेश में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में सांसद बंटी विवेक साहू धार्मिक पदयात्रा के दौरान 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल का विभिन्न स्थानों में रोपण कर रहे है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम छिंदवाड़ा एवं स्व सहायता समूह के द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को धार्मिक पदयात्रा प्रारंभ करने के पूर्व 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल सौपे गए थे। नगर निगम एनयूएलम के सिटी मिशन मैनेजर उमेश प्यासी ने बताया कि पंचतत्व सीड बॉल में महुआ, जामुन, अपराजिता, सिंदूर, अमलतास एवं गुलमोहर के बीजों से पंचतत्व सीड बॉल बनाए गए है। यह बीज अंकुरित होकर छायादार एवं फलदार बनेंगे।

सांसद ने पूर्व में की थी 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं

उल्लेखनीय है कि धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं की थी। जिसमें छिन्दवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई एवं 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी, छिन्दवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेष्वर धाम 22 किमी एवं छिन्दवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी तक की धार्मिक पदयात्राएं शामिल है। इन पदयात्राओं में भी सांसद बंटी विवेक साहू ने धार्मिक स्थलों में पहुंचकर जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली की प्रार्थना की थी।    
Share News On