सांसद ने किया पीएम मोदी के जन्मदिन पर बनाए गए गीत का अनावरण
राजनीति
16-Sep-26
छिन्दवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शहर के संगीत प्रेमियों ने एक गीत तैयार किया है। संगीत प्रेमियों द्वारा तैयार किए गए गीत का अनावरण बुधवार को सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने संगीत प्रेमियों द्वारा तैयार किए गए गीत की प्रशंसा करते हुए संगीत प्रेमियों का उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा गुलाबरा मंडल के वार्ड क्रमांक 46 में स्थित बैंक कॉलोनी मोहननगर के संगीत प्रेमियों द्वारा गीत तैयार किया गया है। जिसके बोल सहकर जिसने सारी पीड़ा देश का नाम बढ़ाया, दुनिया के हर कोने-कोने में मोदी-मोदी छाया कुछ इस तरह के है। गीत की निर्मात्री श्रीमती अलकनंदा दुर्गे, गीतकार गेंदलाल अमन, संगीतकार शंकर सिंह ठाकुर, सहयोगी राजेश पानतावने एवं शांतनु, गायिका हनी गुप्ता, कथाकार राकेश चौरसिया के द्वारा एक गीत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लीला बजोलिया, ममता डोंगरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।