Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने दी कैंसर पीड़िता को 3 लाख की राशि, नागपुर में होगा ईलाज

सांसद ने दी कैंसर पीड़िता को 3 लाख की राशि, नागपुर में होगा ईलाज
राजनीति
16-Sep-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद छिन्दवाड़ा निवासी कैंसर पीड़िता मरीज का नागपुर में ईलाज हो सकेगा। कैंसर की बीमारी से जूझ रही पीड़िता महिला को सांसद के प्रयासों के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।  

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों छिंदवाड़ा निवासी श्रीमती चन्द्रकला भूषण ने सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए कैंसर बीमारी की जानकारी दी और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया एवं कैंसर के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने तत्काल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र प्रेषित कर कैंसर की बीमारी से जूझ रही पीड़ित महिला के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छिंदवाड़ा निवासी श्रीमती चन्द्रकला भूषण को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से कैंसर के ईलाज के लिए 3 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है। उक्त राशि मिलने पर पीड़ित व्यक्ति का नागपुर में ईलाज हो सकेगा। सहायता राशि मिलने पर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़िता महिला एवं उसके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।  
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!