ओजोन दिवस पर ईको फ्रेंडली एक्टिविटी से जाना पर्यावरण संरक्षण
छिंदवाड़ा
16-Sep-26
छिंदवाड़ा

विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को पी एम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर छिंदवाड़ा में ईको क्लब में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित छात्राओं को ओजोन दिवस हेतु इस वर्ष की थीम ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लेनेट के संबंध में जानकारी दी गई।
उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से हमारी रक्षा करती है किंतु विभिन्न मानवीय क्रियाकलापों से ओजोन परत का क्षरण हो रहा है अतः हमें ओजोन परत के संरक्षण की दिशा में कार्य करना है इसके अंतर्गत क्लोरोफ्लोरोकार्बन एवं हाइड्रो फ्लो कार्बन उत्सर्जित करने वाले उपकरणों का प्रयोग न करें ना,ऊर्जा दक्ष (एनर्जी एफिशिएंट ) एवं इको फ्रेंडली उपकरणों का प्रयोग करें एवं वातावरण को ठंडा बनाए रखने एवं पर्यावरण संतुलन हेतु अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण अवश्य करें। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इंजीनियर श्रीमती शिखा बोपचे, ने सभी ईको क्लब के बच्चों को विश्व ओजोन दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मनीषा मिश्रा ने कहा कि हमें प्रकृति के सेवक बनना है अपने विद्यालय को नो प्लास्टिक जोन बनाना है साथ ही हमारे विद्यालय को ग्रीन विद्यालय बनाने के लिए हम विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा पर्यावरणीय गतिविधि संचालित करते है। आगे भी इसे जारी रखेगे। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड छिंदवाड़ा से इंजीनियर श्रीमती शिखा बोपचे, सुरेश सरेठा, ईको क्लब के जिला नोडल अधिकारी विनोद तिवारी विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति मनीषा मिश्रा, विद्यालय इको क्लब की शिक्षिका पल्लवी साहू एवं अन्य शिक्षकगण तथा छात्राओं की उपस्थिति रही।