सांसद बंटी विवेक साहू सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रमों होंगे शामिल
राजनीति
16-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू आज 17 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों सहित जिले में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सांसद श्री साहू सुबह 7ः30 बजे प्रतिदिन की भांति छिन्दवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 09 मोहरली में पौधारोपण करेंगे। सुबह 10ः30 बजे मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आयोजित होने वाले 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों के तहत ग्राम भैसादंड में प्रथम स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर 2ः30 बजे भरतादेव रोड चंदनगांव स्थित मणी महल लॉन में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित पूजन महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ही गुरैयाढाना में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के पास आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद श्री साहू शाम 4 बजे ग्राम उमरेठ में आयोजित विशाल ईनामी दंगल के कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत फव्वारा चौक छिन्दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।