भरी दुपहरी शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंच रहे सांसद साहू
छिंदवाड़ा
15-May-26
छिंदवाड़ा के संसदीय इतिहास में इतना समय देने वाले पहले सांसद बने बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिले के आमजनों के साथ ही भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लगातार लोगों के सुख-दुख में भी शामिल हो रहे है। अतिव्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक माहौल में चर्चा करना सांसद बंटी विवेक साहू के स्वभाव में शामिल हैं।
इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने ़छिंदवाड़ा शहर में बड़ा इमाम बाड़ा में पूर्व पार्षद मोहम्मद शाहिद और अल्तमश के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। छोटी माता मंदिर के पास में भाजपा नगर मंडल मंत्री जित्तू मालवी के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये परिजनों से भेंट की। चंदनगांव मेन रोड में प्रमोद पाटनी व राज पाटनी के निवास स्थान पहंुचकर उनके अनुज के विवाह उपरांत सौजन्य भेंट की।

शरण कम्पलेक्स तलैया मोहल्ला में शैलेंद्र जैन गब्बी के निवास स्थान पहंुचकर उनकी माताजी के निधन उपरांत परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। कुम्हारी मोहल्ला में पेंटर रामप्रसाद मालवी के निवास स्थान पहंुचकर उनकी धर्मपत्नी सांसद बंटी विवेक साहू ने ़छिंदवाड़ा शहर में श्रेयांस लॉन में पहंुचकर मनीष गुप्ता के भाई स्व. कमलेश रामलाल गुप्ता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये परिजनों को सांत्वना दी।
वार्ड नं 25 में राम ठाकरे के निवास स्थान पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी और मनोहर ठाकरे की भाभी के स्वर्गवास उपरांत परिवारजनों को सांत्वना दी। वार्ड नं 25 में ही चंदू कपाले और किशोर कपाले के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी पूर्व पार्षद श्रीमती लीला कपाले के निधन पर परिवारजनों के मुलाकात करते हुये उन्हे सांत्वना दी, वही वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पार्षद व कोचिंग संचालक रत्नाकर आवारे के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी के स्वर्गवास उपरांत उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। वार्ड नंबर 34 में बूथ प्रभारी हेमंत गोहटे के निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट करते हुये श्रद्धा गोहटे के विवाह की बधाई दी।
सांसद बंटी विवेक साहू ने ़छिंदवाड़ा शहर में वार्ड नंबर 34 में ही एकता कॉलोनी स्थित यशवंत राव वानखेडे के निवास स्थान पहुंचकर उनके सुपुत्र तुषार वानखेडे के विवाह की बधाई दी। वार्ड क्रमांक 34 में ही चंद्रकांत मदनकर के निवास स्थान पहुंचकर उनकेे पिताजी के स्वर्गवास उपरांत उनके परिजनों से मुलाकात करते हुये उन्हे सांत्वना दी। खेलवाडी के निवास स्थान पर पहुंचे सांसद ने स्वर्गीय जानराव खेलवाड़ी ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुये पूरे खेलवाडी परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं परिवार का ढांढ़स बंधाया।
वार्ड नंबर 35 इमलीखेड़ा में वर्माजी के निवास सांसद बंटी विवेक साहू ने लिंगा में भाऊराव ठाकरे के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके पुत्र स्वर्गीय योगेश ठाकरे के निधन के पश्चात श्रद्धांजलि अर्पित की। वही उभेगांव में पुनम चौरे के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हे बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, राजु नरोटे, नवीन बारसकर, चन्द्रभान देवरे, चन्द्रकुमार चंदु जैन, पंकज पाटनी, शरद बैडे, राजा साहू, वामन सावले, बब्लु पराते, रामेश्वर ठाकरे, त्रिलोक राउत, पंकज शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और परिवारजन उपस्थित थे।