Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विश्वकर्मा पूजन दिवस पर सांसद साहू ने दी शुभकामनाएं

विश्वकर्मा पूजन दिवस पर सांसद साहू ने दी शुभकामनाएं
राजनीति
16-Sep-26

सृष्टि निर्माण के साथ-साथ समाज के लिए त्याग के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा: बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा

वेदों में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि रचियता की उपाधि दी गई है। सृष्टि निर्माण के बाद इस धरा पर जितने भी अस्त्र-शस्त्र निर्मित हुए हैं वे सभी भगवान विश्वकर्मा द्वारा निर्मित है। उनका जीवन बहुत ही त्यागमय था। आज के परिवेश में सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए।

सांसद श्री साहू ने विश्वकर्मा पूजन दिवस पर समस्त विश्वकर्मा समाज के साथ यांत्रिक व कर्मकार से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में भगवान विश्वकर्मा का पूजन बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से किया जाता है। खासकर औद्योगिक और यांत्रिक व्यवसाय जगत में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है कि हम जो सभी निर्माण करें वह विश्व में श्रेष्ठ हो। बड़े ही गजब का संयोग है कि आज 17 सितंबर को ही हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है।

सांसद श्री साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने जैसे श्रेष्ठ सृष्टि का निर्माण किया, वैसे ही हमारे प्रधानमंत्री भी श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। मैं भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना करता हूं कि वे हमारे प्रधानमंत्री को इतना बल प्रदान करें कि वे भारत को विश्वगुरू बनाए, साथ ही सभी जिलेवासियों से मैं आग्रह करना चाहता हूं कि हमारे देश के स्वनिर्मित उत्पादों को ही खरीदे जिससे हम आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार कर सके। स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी बढ़ेगी तो हमारे देश के उद्योग धंधे फलेंगे-फूलेंगे और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। सांसद बंटी विवेक साहू ने आगे कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले जिससे वे स्वरोजगार कर देश की उन्नति में अपना योगदान दे सके।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!