Home News Helpline Classified Jobs About Contact

25 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ होंगे प्रज्ज्वलित

25 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ होंगे प्रज्ज्वलित
छिंदवाड़ा
16-Sep-26
17 सितंबर को छोटा तालाब में सजेगी दीपोत्सव की शाम

छिन्दवाडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की अविरल सेवा-संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर दिन गुरूवार को सायंकाल 7 बजे स्थानीय छोटा तालाब स्थित सुभाष पार्क परिसर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

      दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों की सहभागिता से 25 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी - कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर एक साथ लगभग 25 हजार दीप प्रज्ज्वलन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना के साथ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त स्वरूप प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित करें तथा इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता जरूर करें।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!