Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने जलसंकट को लेकर कलेक्टरों को लिखा पत्र

सांसद बंटी विवेक साहू ने जलसंकट को लेकर कलेक्टरों को लिखा पत्र
राजनीति
16-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले में कम वर्षा की वजह से भविष्य में उत्पन्न होने वाले जल एवं पेयजल संकट से निपटने को लेकर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा कलेक्टर को पत्र लिखा है। कलेक्टरों को लिखे गए पत्र में सांसद बंटी विवेक साहू ने उल्लेख किया है कि दोनों जिलों में कम वर्षा की वजह से भविष्य में जल एवं पेयजल संकट से निपटने के लिये अभी से जल संरक्षण, भंडारण, जल श्रोतों का संधारण की व्यवस्था की जाए।

सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों के कलेक्टरों को लिखा है कि इस वर्ष जिले में वर्षा की स्थिति ठीक नहीं है जिसकी वजह से तालाबों, स्टापडेमों, नदी व नालों में अपेक्षित मात्रा में जल का संग्रहण प्रवाह नहीं हो पाया है। आशंका है कि इस वर्ष पेयजल, निस्तारी जल, पशुओं तथा कृषि कार्य के लिये किसानों को जल की समस्या हो सकती है। इसलिये अभी से जल संरक्षण, आपूर्ति एवं भंडारण के प्रभावी उपाए किये जाने की आवश्यकता है। इसके लिये स्टॉपडेमों की मरम्मत, जलश्रोतों यथा कुओं, ट्यूबबेल, बाबड़ी, तालाबों की साफ सफाई तथा मरम्मत, छोटे बड़े बांधों एवं स्टापडेमों के गेट बंद करवाने की कार्यवाही अभी से कराने की आवश्यकता है। साथ ही जल संरक्षण एवं प्रभावी तरीके से उनमें उपलब्ध जल की आपूर्ति की व्यवस्था इत्यादि कार्य की व्यवस्था भी करने की आवश्यकता है। सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों के कलेक्टरों को पत्रों के माध्यम से कहा है कि भविष्य की जल समस्या से निपटने के लिये अभी से योजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही करें।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!