बीएमएस का राष्ट्रीय श्रम दिवस 17 सितंबर को
छिंदवाड़ा
16-Sep-26
रेल्वे गुड्स शेड रैंक पाइंट में 11 बजे मुख्य आयोजन

छिंदवाड़ा
भारतीय मजदूर संघ जिला समिति एवं भारतीय रेल्वे हम्माल संघ के द्वारा गुरूवार 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रम दिवस का संयुक्त आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन रेल्वे गुड्स शेड रैंक पाइंट छिन्दवाड़ा में समय प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं राकेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
नगर में निवासरत भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध अखिल भारतीय एवं प्रदेश स्तर के महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य इस आयोजन में विशेष रूप से आमंत्रित है। भारतीय मजदूर संघ रेखांकित एवं चिन्हित विश्वकर्मा सेक्टर जिसमें लोहार ,बढ़ई ,राजमिस्त्री ,मूर्तिकार ,हथकरघा व हस्तशिल्प सहित समस्त निर्माण एवं उत्पादन क्षेत्र के कारीगर इस दिन अपने औजारों का पूजन करते हैं सृजन के देवता आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूजन अर्चन करते हैं तथा अगले मूल कार्य से विराम लेकर पूर्ण निष्ठा से विश्वकर्मा जयंती का उत्सव मनाते हैं। भारतीय रेल्वे हम्माल संघ एवं भारतीय मजदूर संघ जिला समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध नगर के सभी सम्बद्ध श्रमिक संघों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये उपस्थित होने का अनुरोध किया है।