पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर
राजनीति
16-Sep-26
पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने नागरिकों से सहभागिता की अपील की

छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा रक्तदान शिविर हेतु पूर्व विधायक चौरई पंडित रमेश दुबे को संयोजक नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी ने बताया कि शिविर दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा के संकल्प के साथ मनाना हम सभी के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में प्रत्यक्ष योगदान देने का माध्यम है।
डॉ कृष्णा हरजनी कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आग्रह किया।