बढ़ई समाज का गुरैया ढाना में होगा भव्य विश्वकर्मा पूजन महोत्सव
छिंदवाड़ा
16-Sep-26
गुरैया ढाना में आज मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती
हवन-पूजन के साथ प्रतिभावान विद्यार्थि एवं बुजुर्गों का साल श्रीफल से सम्मान होगा

छिंदवाड़ा
श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति, जिला छिंदवाड़ा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर भव्य श्री विश्वकर्मा पूजन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के जिला सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने बताया कि समाज के जिलाध्यक्ष सुमरनलाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ किया जा रहा है। 17 सितंबर 2026, गुरुवार को जिलेभर से समाजबंधु गुरैया ढाना स्थित सामाजिक भूखंड निर्माणाधीन श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन, शासकीय स्कूल के पास एकत्र होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हवन-पूजन के साथ होगा दिन भर विभिन्न आयोजन होंगे ,समिति के हरिराम मालवीय,संदीप विश्वकर्मा एवं युवा संगठन अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का अभिषेक, विधि-विधान से हवन-पूजन एवं आरती की जाएगी। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान जनप्रतिनिधि, एवं कार्यक्रम मुख्य अतिथि के कर-कमलों से किया जाएगा।
समिति संरक्षक लेखराम विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी सृजन, शिल्प, कला एवं निर्माण के आराध्य देव हैं। विश्वकर्मा जयंती समाज के लिए आस्था के साथ-साथ एकता, संगठन, संस्कार एवं सामाजिक विकास का पर्व है। इस अवसर पर समाज के भूखंड निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को लेकर भी समाजबंधुओं में उत्साह है। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने जिलेभर के सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं, बहनों, युवाओं एवं बच्चों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन की गरिमा उपस्थित हेतु अपील की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक लेखराम विश्वकर्मा ,मुरलीधर विश्वकर्मा,मंशाराम विश्वकर्मा, ,उपाध्यक्ष निर्मल मालवीय,सहसचिव शरद राजोरिया, कोषाध्यक्ष मदन विश्वकर्मा, सहकोषाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, नंदू विश्वकर्मा,सतीश विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष संतलाल विश्वकर्मा, सेवक विश्वकर्मा,रवि मालवीय, मेहताब विश्वकर्मा ,कृष्णा विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा ,डी पी मालवीय,महेश मालवीय, चिरौंजी मालवीया, बबलू,जुगल,कैलाश नंदकिशोर,,रामकिशन युवा उपाध्यक्ष तुकेश विश्वकर्मा ,आकाश मालवीया,सचिव संतोष मालवीय, सहसचिव द्वारका, युवा संगठन कोषाध्यक्ष शिशिर , दुर्गेश ,पंकज, रोहित, अमित,नितिन, मोनू,गगन, सुजीत, राजकुमार, राकेश, विजय विश्वकर्मा एवं समाजबंधु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।