Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने रखी सौसर-पिपलानारायणवार में निर्माण कार्यों की आधारशीला

सांसद ने रखी सौसर-पिपलानारायणवार में निर्माण कार्यों की आधारशीला
राजनीति
13-Oct-26
सूखे को देखते हुए सीएम से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने दिया आश्वासन

छिंदवाड़ा अपडेट

मंगलवार को छिंदवाडा-पांढुर्णा जिले के सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा नगर पालिका परिषद सौसर में 3 करोड 76 लाख के आधुनिक पार्क एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 77 लाख के एमआरएफ कंपोस्टिग प्लांट तथा नगर परिषद पिपलानारायणवार में 3 करोड 8 लाख की राशि से स्वीकृत तरल अपषिष्ट प्रबंधन योजना के विकास कार्याे की आधारशीला रखी। सौसर में आयोजित कार्यक्रम में विषिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड तथा प्रमुख रूप से संतोष जैन हरिश बत्ररा, शेषराव आप्पा पोस्ते, यू सी जैन, राजू नरोटे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैषी, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, रामकृष्णा वाकोडे, हरिष बतरा, इदरचंद्र डागा, मोरेष्वर मर्सकोले, नप उपाध्यक्ष विनोद जुनघरे, जप अध्यक्ष संजय भूते मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराध्यक्ष श्रीमती सुरेखा इंदरचंद्र डागा ने की।

पिपलानारायणवार में विधायक विजय रेवनाथ चौरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, भाजपा नेता रामकृष्णा वाकोडे, जप अध्यक्ष संजय भूते, विधायक प्रतिनिधि कैलाष चौधरी, नप उपाध्यक्ष आरती प्रवीण लामसे मंचासीन थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अरूणा कैलाष चौधरी ने की। इस अवसर पर वक्ताआंे ने केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वही स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत स्वच्छता वीरों का शाल श्रीफल से सत्कार किया गया। सौसर मंे कार्यक्रम को संचालन मुख्य नपा अधिकारी मौसम पालेवार तथा पिपला में मुख्य नपा अधिकारी डी पी साहू ने किया।

किसानों की समस्या सीएम से करूंगा चर्चा:  सांसद  

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि वर्तमान समय में किसान सूखे और फसलों के नुकसान के कारण संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होने स्पष्ट किया कि, केन्द्र और राज्य सरकार गरीबो, किसानों और हर पीडित वर्ग के कल्याण के लिये पूरीतरह प्रतिबद्ध है। सांसद ने मंच से आश्वस्त किया कि, वे क्षेत्र के किसानों की इस गंभी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से स्वयं मुलाकात कर चर्चा करेंगे और राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। वही सौसर के कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू ने आधुनिक सार्वजनिक पार्क के निर्माण को सौसर के विकास में मील का पत्थर बताया। उन्होने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुये इस पार्क का नाम नमो पार्क रखने का सुझाव दिया। उन्होने कहा कि, सार्वजनिक स्थलों का विकास नगर को नई पहचान प्रदान करता है।
Share News On