Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मराठा और कतिया समाज को भवन के लिए मिलेंगे सांसद निधि से 25 लाख

मराठा और कतिया समाज को भवन के लिए मिलेंगे सांसद निधि से 25 लाख
राजनीति
13-Oct-26
संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों की मांग पर सांसद ने स्वीकृत की राशि

छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू से जिला क्षत्रिय मराठा समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात करते हुए सामाजिक भवन निर्माण के लिए राषि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिसे स्वीकार करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला क्षत्रिय मराठा समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपयें स्वीकृत किए है।

इसी तरह सांसद बंटी विवेक साहू से कतिया समाज कल्याण संस्था के पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी मुलाकात करते हुए सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी, साथ ही भाजपा पटपडा मंडल के अध्यक्ष राकेश बेलवंशी ने भी सांसद बंटी विवेक साहू को पत्र प्रेषित करते हुए कतिया समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसे भी स्वीकार करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कतिया समाज कल्याण संस्था के सामाजिक भवन निर्माण के लिए भी 10 लाख रूपयें स्वीकृत किए है। सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए सांसद निधि स्वीकृत किए जाने पर जिला क्षत्रिय मराठा समाज और कतिया समाज कल्याण संस्था के पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। 
Share News On