आंगनवाड़ी में पौष्टिक आहार नहीं पहुंचने पर सांसद बंटी विवेक साहू हुए नाराज
स्वास्थ्य
13-Oct-26
परासिया के माढ़ईमाल की आंगनवाड़ी में चार माह से नहीं पहुंचा पौष्टिक आहार
कलेक्टर को स्वास्थ्य शिविर से फोन लगाकर दी जानकारी
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने कलेक्टर से कहा

छिंदवाड़ा अपडेट
माड़ई माल में स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की उपस्थिति सहित अन्य जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि पिछले चार माह से आंगनबाड़ी में पौष्टिक आहार की पूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। यह जानकारी मिलते ही सांसद श्री साहू ने तत्काल कलेक्टर हरेंद्र नारायण को कार्यक्रम स्थल से ही फोन लगाया। उन्होंने दूरभाष पर कलेक्टर को आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की, वहीं इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
माढ़ईमाल में लगा 27 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
भाजपा पटपड़ा मंडल के ग्राम माढ़ई माल में 27वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। ग्राम माढ़ई माल में आयोजित 27वें निःशुन्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 263 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 127 महिलाओं व बालिकाओं और 136 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर जन-भागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम भी चल रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम माढ़ई माल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ को उनका समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं जा रहे हैं। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि आमजनों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने शिविर में युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में यह रहे उपस्थित
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमति ज्योति डेहरिया, मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी, रामप्रसाद कुमरे, मंडल महामंत्री अंकुश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष बाबी रघुवंशी, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, भाजपा के नेता दिनेश यदुवंशी, डूपेन्द्र ढोके, राधे यदुवंशी, पवन यदुवंशी, रामगोपाल धुर्वे, सहतापसाह उइके, भारत वंदेवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ सहित दूरदराज से शिविर में इलाज कराने आए मरीज़ उपस्थित थे।