Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों का किया सम्मान

सांसद ने प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों का किया सम्मान
कृषि जगत
19-Jun-26
भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए सांसद

छिन्दवाड़ा

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कृषि विभाग छिन्दवाड़ा में प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक रासायनिक खादों का उपयोग होने से खेतों की उर्वरक क्षमता कम हो रही है, ठीक इसके विपरीत प्राकृतिक खेती से जहा खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ रही है वहीं लागत कम आने के साथ ही उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश में प्राकृतिक खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के उन प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया जिन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपने क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य किया है। सांसद श्री साहू ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

सांसद ने कहा प्राकृतिक खेती में भी नंबर 01 बनेगा जिला

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हमारा जिला मक्का उत्पादन में देश में नंबर 01 के स्थान पर है। वहीं सब्जियों के उत्पादन में भी हमारा जिला प्रदेश में नंबर 01 है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हम प्राकृतिक खेती में भी देश और प्रदेश में नंबर 01 रहेंगे। सांसद श्री साहू ने कहा कि आज हमारे जिले में लगभग 5 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती हो रही है। जिसे किसानों की सहायता से आगे भी बढ़ाया जाएगा।

चार सत्रों में आयोजित हुई कार्यशाला

भाजपा किसान मोर्चा छिन्दवाड़ा द्वारा कृषि विभाग छिन्दवाड़ा में आयोजित प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन चार सत्रों में सम्पन्न हुआ। इसके अंतर्गत प्रथम सत्र में किसानों को प्राकृतिक खेती पर आधारित डोक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, द्वितीय सत्र में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया वहीं तृतीय सत्र में किसानों ने अपने विचार रखे। अंतिम चौथे सत्र में कार्यक्रम के अतिथियों ने किसानों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अपने विचार रखे।

कार्यशाला में अतिथियों ने रखे अपने विचार

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कृषि विभाग छिन्दवाड़ा में आयोजित प्राकृतिक खेती की कार्यशाला को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेेक साहू सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहके, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश पवार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बब्लू पटेल, कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया और अपने विचार रखे। जिसमें अतिथियों ने प्राकृतिक खेती की उपयोगिता, जैविक संसाधनों के प्रयोग, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रमुखजन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, अमरवाड़ा जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री स्मृति यादव, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, ओम पटेल, रमाकांत पटेल, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, पूर्व महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पटेल, कार्यशाला के संयोजक विपतराम यदुवंशी, सहसंयोजक राजू पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता मेर सिंह चौधरी, अलकेश लांबा, विश्वेन्द्र बैस, राहुल बंटी उईके, शशांक चंदेल, राहुल वसूले, लक्ष्मीकांत नागरे, अलकेश साव, राजेश पवार, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश यादव, सौरभ भार्गव, अर्जुन रघुवंशी, धमेन्द्र मिगलानी, प्रदीप चौधरी, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। 

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।