Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा पिछड़ा वर्ग ने किया प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का सम्मान

भाजपा पिछड़ा वर्ग ने किया प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का सम्मान
राजनीति
19-Jun-26
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिले में सक्रिय गतिविधियों और निरंतर किए जा रहे कार्यक्रमों के चलते भाजपा जिला संगठन को मजबूती मिल रही है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा कार्यालय छिन्दवाड़ा में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के छिन्दवाड़ा आगमन पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अब जिले के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और भी अधिक बल व संबल मिलेगा।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के स्वर्णीम वर्ष रहने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की योजनाओं से पिछड़ा वर्ग के लोगों को बल और संबल मिल रहा हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के द्वारा मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर जारी किए गए कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी का सक्रिय योगदान और भागीदारी देने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, महापौर विक्रम अहके, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राव उदयप्रताप, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, लखन वर्मा, अनुज पाटकर, संभाग प्रभारी अतित पवार, संगठन सह प्रभारी जयकिशोर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, डॉ. गोपाल सूर्यवंशी, नीरज भारद्वाज, श्रीराम चौरसिया, सुदामा डोबले, विजय साहू, कृपाशंकर सूर्यवंशी, प्रवीण गुडडा सूर्यवंशी, श्रीमती रिंकी चौरसिया, उदिता यादव, माया बंदेवार, जया विश्वकर्मा, गोपाल पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।