Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिल सकता है वेतन

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिल सकता है वेतन
छिंदवाड़ा
19-Jun-26
छिंदवाड़ा

आउटसोर्स कर्मचारियों को 5-6 महीने से वेतन नहीं मिला, एरियर भी बकाया है, इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी थी, जिस कारण कर्मचारियों ने आंदोलन किया, सीएमएचओ कार्यालय का घेराव बुआ, कलेक्टर एवं स्थानीय सांसद को भी इस समस्या से अवगत कराया गया।

प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में हुए आंदोलन के कारण वेतन और एरियर के लाखों बकाए का बडा मुद्दा बन गया, मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिस कारण कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर वेतन और एरियर के भुगतान के सख्त निर्देश दिए, जिनमें कंपनी को ब्लैक लिस्ट करना, भ्रष्ट सुपरवाईजर पर एफआईआर कराने की भी चर्चा हुई।

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से पहुंचे आवेदनों को मीटिंग में रखा गया, जिनमें जिला अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि वहां कार्यरत सुपर वाईजर पूरा वेतन नहीं देता, एरियर बोनस की मांग करने पर नौकरी से निकालने की घमकी देते हैं, अकेले जिला अस्पताल में 30-35 फर्जी कर्मचारियों की वेतन निकलती है, इसकी जांच कराए जाने की मांग भी कलेक्टर से की गई। इस कारण ही कलेक्टर ने राज सिक्यूरिटी के टेंडर की फाईल रोककर रखी थी।

कलेक्टर ने कर्मचारियों के वेतन की समस्या को देखते हुए बैठक में कंपनी के ठेके को 2-3 महीने के लिए बढाने की स्वीकृति दे दी साथ ही कंपनी द्वारा दिए पूरा वेतन नहीं दिए जाने, फर्जी कर्मचारियों जैसी शिकायतों पर गंभीर कार्रवाई कर जिला अस्पताल के सुपर वाईजर पर एफआईआर कराने तक की बात कही गई।
Share News On