सांसद ने दी अंम्बेडकर और नंदाजी महारा जयंती की शुभकामनाएँ
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगे सांसद बंटी विवेक साहू
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अंम्बेडकर और संत शिरोमणी नंदाजी महाराज की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अंम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर को शत्-शत् नमन करते हुए कहा कि आज हम सभी डॉ. अम्बेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को अपनाकर समानता, न्याय और बंधुत्व के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि यह दिन ज्ञान और राष्ट्र निर्माण में डॉ. अम्बेडकर के अतुलनीय योगदान को याद करने का दिन है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समानता,शिक्षा और समाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। यह अवसर हमें डॉ.भीमराव जी द्वारा निर्मित संविधान,दलितों व महिलाओं के अधिकारों और भेदभाव रहित समाज के संदेश को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आइए हम सब हमेशा भेदभाव के खिलाफ खड़ें रहे और बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर लोगों को उनके महत्व के बारे में समझाए कि कैसे उन्होंने असमानता के खिलाफ जीवन भर संघर्ष करते हुए दलितों,शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा ही मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का सर्मथन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक,समाज सुधारक,न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। देशभक्ति के बारे में उनके विचार केवल उपनिवेशवाद के उन्मूलन तक ही सीमित नहीं थे बल्कि वे हर व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता भी चाहते थे।
सांसद बंटी विवेक साहू 14 अप्रैल को सुबह 9ः30 बजे श्री अम्बेडकर चौक छिंदवाड़ा में भारतरत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू सुबह 11 बजे राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में भारतरत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगे। सांसद श्री साहू दोपहर 2ः30 बजे डेहरिया मेहरा समाज मंगल भवन कुसमेली में आयोजित कार्यक्रम में भारतरत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
संत शिरोमणी नंदाजी महाराज की जयंती के अवसर पर जिलेवासियों को दिए गए अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने संत शिरोमणी नंदाजी महाराज को कोटी-कोटी नमन करते हुए कहा कि संत शिरोमणी नंदाजी महाराज की अमृतवाणी और मानवता के उत्थान का संदेश युगां-युगों तक समाज को सत्य, करूणा और समभाव के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा। उनके असीम ज्ञान, तप और कर्म से सामाजिक सौहार्द, समानता, भाईचारे की अलख हमे हमेंशा ही उनकी याद दिलाते रहेगी। सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर 1 बजे धरमटेकरी चौकी के सामने स्थित सेन समाज भवन में आयोजित संत शिरोमणी नंदाजी महाराज के जन्म जयंती के कार्यक्रम में शामिल होगे।