Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे हैं। आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के जिला संयोजक अभिलाष गोहर, सहसंयोजक राकेश माइकल पहाड़े एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर के अंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के उपरांत प्रतिमा के समीप दीप प्रज्ज्वलित किए गए। 

दीप प्रज्वलन के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती गुंजन चौकसे, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, कार्यालय मंत्री भारत घई, धर्मेन्द्र मिगलानी, पार्षद दिवाकर सदारंग, संजीव रंगू यादव, प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उईके, विजय पाटिल, धनराज भूरा भावरकर, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, श्रीमती लीला बजोलिया, नवीन बारस्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार बघेल, आशुतोष वाडिवा, जुगल यादव, देवेन्द्र सूर्यवंशी, सुश्री अनुराधा पवार, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती नीलम लिल्हारे, श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती अमिता बरहैया, नीरज ब्रम्हवंशी, ब्रज नागवंशी, धर्मेन्द्र वंशकार, अंकित सोलंकी, अंकित तिवारी, आरती मोखेड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।  

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। साथ ही जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर आमजन की सहभागिता से जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Share News On