सांसद बंटी विवेक साहू स्वास्थ्य शिविर, भुमिपूजन और लोकार्पण में होंगे शामिल
राजनीति
22-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू 23 सितंबर को जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा में आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर एवं अमरवाड़ा के ग्राम बाबू टोला में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के साथ ही जामई में विभिन्न विकास कार्यों का भुमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। सांसद श्री साहू छिन्दवाड़ा नगर में विभिन्न गणेश पंडोलों में पहुंचकर यहा पर विराजित भगवान श्री गणेश का पूजन एवं अर्चन करेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू सुबह 11 बजे गर्ल्स कॉलेज छिन्दवाड़ा में विराजित भगवान श्री गणेश का दर्शन एवं पूजन करेंगे। सुबह 11ः20 बजे जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा के गेट नंबर 04 के पास आयुर्वेद दिवस पर आयोजित आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। सुबह 11ः40 बजे बसंत कॉलोनी हीरा होम्स में विराजित भगवान श्री गणेश का दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 12ः20 बजे अमरवाड़ा के ग्राम बाबू टोला में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। सांसद श्री साहू शाम 4 बजे जामई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का भुमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। सांसद श्री साहू रात्रि 8 बजे से छिन्दवाड़ा नगर में विभिन्न गणेश पंडोलों में पहुंचकर यहा पर विराजित भगवान श्री गणेश के दर्शन व पूजन एवं अर्चन भी करेंगे।