Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के मंदिरों और दरबारों में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू

शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के मंदिरों और दरबारों में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू
राजनीति
12-Oct-26
सांसद ने मां दुर्गा के मंदिरों और दरबारों में दर्शन कर किया पूजन  
  
छिन्दवाड़ा अपडेट

चांद और चौरई प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कई गांवों में मां दुर्गा के मंदिरों और दरबारों में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिरों और दरबारों में मौजुद श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने मंदिरों और दरबारों में पहुंचकर मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि वे समस्त जिलेवासियों को सुख, समृध्दि और अच्छी सेहत का आर्शीवाद दे। सभी केे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो और सभी को अपनी मेहनत का उचित फल मिले। मां दुर्गा के आर्शीवाद से सभी का जीवन अनुशासित और शांतिपूर्ण बना रहे।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम ईसरा उमरिया, झिलमिली, चौरई, चॉंद, कुहिया, सोनारी मोहगांव, भाजीपानी, खापाकला, उमहर, सांख, चारगांव में मां दुर्गा के मंदिरों और दरबारों में दर्शन कर पूजन किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने माता रानी से प्रार्थना की है कि माँ के दरबार में आप सभी की अर्जी लग जाए, मन की हर मुराद पूरी हो जाए, जीवन में खुशियों की बहार आए, माँ दुर्गा हर कदम पर आपका साथ निभाए। माँ की कृपा से आपकी हर रात खुशहाल और हर दिन मंगलमय हो। उन्होंने कहा है कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो। माँ दुर्गा आपके विवेक का पोषण करें और आपके जीवन में सकारात्मकता लाए। देवी के नौ रूप आपके जीवन में नौ नई खुशियाँ लेकर आएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, चौरई नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, भाजपा नेता चंद्रभान सोनी, संजय ठाकुर, सुमित सराठे, विनोद पाल, अनमोल चौधरी, अमन साहू, अमन उईके सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।  
Share News On