कृषि मंडी में मक्का और गेहूं की हो रही बंपर बिक्री
कृषि जगत
12-Oct-26
12 अक्टूबर सोमवार को रिकार्ड 12 हजार से अधिक बोरों की आवक

छिन्दवाड़ा अपडेट
कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को विभिन्न फसलों की कुल 12,043 बोरों की आवक दर्ज की गई, जिसके लिए कुल 324 अनुबंध किए गए। मंडी में आज मक्का और गेहूं की आवक सबसे अधिक देखने को मिली। मंडी समिति द्वारा जारी दैनिक भाव पत्रक के अनुसार, गेहूं की आवक 4,481 बोरे रही, जिसके 192 अनुबंध हुए। मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2,635 रुपए, उच्चतम भाव 3,115 रुपए तथा मॉडल दर 2,680 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज की गई।
इसी प्रकार मक्का की बंपर आवक 6,747 बोरे रही, जिसके 269 अनुबंध किए गए। मक्का न्यूनतम 1,800 रुपए, उच्चतम 2,750 रुपए तथा 2,560 रुपए प्रति क्विंटल की मॉडल दर से बिका। सोयाबीन की मंडी में 773 बोरे आवक रही, जिसके 51 अनुबंध हुए। सोयाबीन का न्यूनतम भाव 6,350 रुपए, उच्चतम भाव 6,975 रुपए और मॉडल दर 6,802 रुपए प्रति क्विंटल रही। चना की आवक 32 बोरे रही (08 अनुबंध), जो न्यूनतम 6,200 रुपए, उच्चतम 6,950 रुपए तथा 6,420 रुपए प्रति क्विंटल की मॉडल दर पर बिका। मूंग की 04 बोरे आवक दर्ज की गई, जिसका भाव 5,601 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मटर की 05 बोरे आवक रही, जिसका न्यूनतम भाव 3,412 रुपए तथा उच्चतम व मॉडल दर 4,100 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज की गई। इसके अलावा उड़द की आवक 01 बोरा रही, जो 9,213 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।