राजमाता विजयाराजे को जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया याद
राजनीति
12-Oct-26
जिला भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की बहनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

छिंदवाड़ा अपडेट
राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा महिला मोर्चा की सम्मानित बहनों के साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया के राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित जीवन का स्मरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, नारी शक्ति, त्याग और समर्पण की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, समाजसेवा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता न करना और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखना उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता रही। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। उनके आदर्श हमें जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संकल्प पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची पुष्पांजलि होगी।
श्री यादव ने कहा कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और दृढ़ संकल्प के बल पर सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाई तथा भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पटेल, जुगल यादव, मीना दुबे, नीलू क्षेत्री, मनीषा ढवाले, लवीना केरकटा, आराधना पवार, प्रभा ओक्टे, संगीता डेहरिया, ममता डोंगरे, अरुण गदरे, पवन गोस्वामी, शैलेंद्र मालवी, शिवा सरसवार, विजय नामदेव, अतुल सराठे, राहुल बादशाह, अनीश पटेल, राहुल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा महिला मोर्चा की बहने एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।