Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने पी.जी. कॉलेज में किया पौधारोपण

सांसद बंटी विवेक साहू ने पी.जी. कॉलेज में किया पौधारोपण
राजनीति
24-Sep-26
सांसद, विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत किया पौधारोपण

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू सेवा संकल्प अभियान के तहत छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आमजनों को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए लगातार कार्यक्रमों में शामिल होकर पौधारोपण कर रहे है। वे इस दौरान वे जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील भी कर रहे है वही लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवा रहे है। सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद बंटी विवेक साहू, विधायक राजा कमलेश उईके, भाजपा के जिला महामंत्री विजय पांडे, सेवा संकल्प अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री कमलेश उईके ने गुरूवार की शाम को पी.जी. कॉलेज परिसर में स्थित विज्ञान संकाय भवन के पास में पौधरोपण किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।  

            इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा संकल्प व एक पेड मॉ के नाम अभियान कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की है कि आइए हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष व भाजपा कार्यालय मंत्री भरत घई, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैषी, जनभागीदारी समिति सदस्य कृपाशंकर सूर्यवंशी, अरुण गदरे, तरुण सोनी, विकास वर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से गौरव, पीयूष, नगर पालिक निगम से विवेक चौहान, प्राचार्य डॉ. अनिल जैन, नोडल अधिकारी सेवा संकल्प अभियान डॉ. पी एन सनेसर, संयोजक डॉ. शेखर ब्रम्ह सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कॉलेज स्टाफ तथा विद्यार्थीं उपस्थित रहे।
Share News On