मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नवनिर्मित मेस का वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ
शिक्षा
24-Sep-26
पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में ₹8.61 करोड़ कीआई लागत
छिंदवाड़ा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के 106 पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में ₹8.61 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मेस का शुभारंभ किया। इस पहल से छात्रावासों में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर भोजन एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण किया गया।
इसी तारतम्य में छिंदवाड़ा के पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल यदुवंशी सहित बंटी चौरे, अशोक यदुवंशी एवं कमलेश पटस्कर उपस्थित रहे।