Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में की राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात

सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में की राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात
राजनीति
29-Sep-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए उन्हे नवनियुक्ती पर हार्दिक बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व के लिए अनंत शुभकामनाएं दी है।  सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि संगठन के प्रति आपकी समर्पण भावना, अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ सांसद एवं नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उनके साथ संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से भी आत्मीय मुलाकात कर उन्हें नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद भी किया है। सांसद बंटी विवेक साहू ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।

सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग से भी आत्मीय भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा भी की है। उन्होंने कहा कि आपका मार्गदर्शन एवं अनुभव निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!